फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of the old man disappeared from grave police only one clue found during digging 

कहीं प्रेमिका तो नहीं है कातिल: कब्र से गायब हो गई वृद्ध की लाश, रात में चली खोदाई के दौरान मिला सिर्फ एक सुराग

Tue, 03 May 2022 10:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,एटा
संवाद न्यूज एजेंसी,एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 10:06 PM IST
सार

लापता बुजुर्ग की उसकी प्रेमिका ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को आम के बगीचे में दफना दिया। मृतक के बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर बताए गए स्थान से लाश बाहर निकालने के लिए खोदाई की गई, लेकिन पुलिस के वहां से मात्र बुजुर्ग के हाथ की घड़ी मिली।

विज्ञापन
dead body of the old man disappeared from grave police only one clue found during digging 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला सुमिरथ निवासी लापता बुजुर्ग के मामले में रहस्य और गहरा गया है। आईजी कानपुर के निर्देश के बाद फर्रुखाबाद जनपद की कायमगंज कोतवाली में उसकी प्रेमिका महिला सहित दो नामजद और अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। महिला द्वारा शव दफनाए जाने वाले स्थान गांव रुटौल की खोदाई गई, जहां शव नहीं मिला है। एक घड़ी मिली, जिसकी पहचान बुजुर्ग की घड़ी के रूप में उसके परिजन ने की है। शव को अन्य स्थानों पर तलाशने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

महिला व उसके साथी ने फोन कर बुलाया
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला सुमिरथ निवासी रनधीर ने कोतवाली कायमगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उसकी मां का देहांत चार साल पहले हो गया था। गीता शर्मा उर्फ खुशबू नाम की एक महिला को उसके पिता देशराज (70) गांव ले आए थे। छह माह साथ रहने के बाद महिला रात के समय घर से रुपये व जेवरात लेकर चली गई। 12 अप्रैल को पिता को महिला व उसके साथी रुटौल निवासी साथी प्रदीप ने फोन कॉल कर वहां बुलाया। जिस पर पिता चले गए। रात को नौ बजे उनका फोन बंद हो गया। 17 अप्रैल को जैथरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 

विज्ञापन

रुपये-जेवरात वापस न करने पड़े, इसलिए हत्या की
वहीं पिता को खोजने के दौरान महिला मिल गई। उसने बताया कि प्रदीप के साथ मिलकर देशराज की हत्या कर दी थी। आरोपी के आम के बगीचे के पास एक खेत में शव को दफना दिया। रुपये व जेवरात वापस न करने पड़े, इसलिए हत्या की। सोमवार को दिनभर रिपोर्ट दर्ज करने और खोदाई किए जाने को लेकर एटा व फर्रुखाबाद पुलिस के बीच विवाद की स्थिति रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खोदाई में मृतक की घड़ी मिली
आईजी कानपुर के निर्देश पर रात में कायमगंज कोतवाली पुलिस ने महिला गीता शर्मा व प्रदीप सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोमवार की ही देर रात पुलिस आरोपी महिला को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां खोदाई के दौरान मृतक की घड़ी मिली है, शव नहीं मिला। 

पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
थाना प्रभारी जैथरा डॉ. सुधीर राघव का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर कायमगंज कोतवाली में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी मिली है कि बुजुर्ग का शव बरामद नहीं हुआ है। महिला द्वारा यही बताया जा रहा था कि शव को वहीं दफनाया था। हो सकता है उसके साथी ने शव को वहां से निकाल कर कहीं और पहुंचा दिया हो। 

आ रही थी बदबू, लेकिन शव नहीं निकला
मृतक के परिजन ने बताया जिस समय आरोपी महिला के बताए गए स्थान पर खोदाई कराई गई, वहां बदबू  आ रही थी, लेकिन गड्डे से शव नहीं निकला है। आरोपियों द्वारा शव को गायब कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed