{"_id":"689020e04b24117cf2052c26","slug":"dead-body-of-the-driver-who-drowned-in-parvati-river-was-found-on-the-third-day-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पार्वती नदी के रौद्र रूप का कहर...कैंटर के साथ डूब गया चालक, तीन दिन बाद मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पार्वती नदी के रौद्र रूप का कहर...कैंटर के साथ डूब गया चालक, तीन दिन बाद मिली लाश
Mon, 04 Aug 2025 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:24 AM IST
सार
पार्वती नदी के पानी की रफ्तार ने कैंटर को भी बहा दिया। कैंटर के साथ जो चालक डूब गया था, उसका शव तीसरे दिन मिला है।
विज्ञापन
पार्वती नदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पार्वती नदी में आई बाढ़ के दौरान आगरा से मनिया जा रहा कैंटर शुक्रवार की सुबह बह गया था। कैंटर सवार तीन लोग डूब गए थे, जिनमें से एक को लोगों ने बचा लिया था। डूबे एक व्यक्ति का शव शनिवार को मिला था। तीसरे दिन रविवार को घटनास्थल से करीब 25 किमी दूर राजाखेड़ा स्थित पार्वती नदी में चालक राकेश का शव का मिला है। डूबी हुई कैंटर भी मिल गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह ताजगंज, आगरा के गोबर चौकी निवासी राकेश, मुकेश, रवि और बमरौली कटारा निवासी मुकेश कैंटर में बैठ कर मनिया राजस्थान से कबाड़ का माल लोड करने जा रहे थे। पार्वती नदी के कुसैंडा के पास बने रपट पर पानी बह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर मुकेश निवासी बमरौली कटारा कैंटर से उतर गया। अन्य तीनों युवक कैंटर समेत नदी पार करने लगे। नदी के तेज बहाव के कारण कैंटर नदी में बह गई और पानी में समा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने डूबते रवि को बचा लिया। अन्य दो लोग कैंटर के साथ नदी में लापता हो गए।
शनिवार को रेस्क्यू टीम को डूबे हुए मुकेश का शव नदी में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला था। तीसरे दिन चालक राकेश का शव भी मिल गया। थानाध्यक्ष मनिया ने बताया कि रविवार की दोपहर 2 बजे कैंटर मिली थी, जिसका शीशा टूटा हुआ था। चालक राकेश उसमें से बाहर निकल गया था। उसका शव शाम 6 बजे घटनास्थल से करीब 25 किमी दूर राजाखेड़ा स्थित पार्वती नदी में मिला।