फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of student preparing for army recruitment found hanging in Firozabad

फंदे से झूला छात्र: शाम को पेपर था, सुबह पेड़ पर लटका मिला शव, सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था

Fri, 06 Jan 2023 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 06:32 PM IST
सार

फिरोजाबाद में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोगों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Dead body of student preparing for army recruitment found hanging in Firozabad
छात्र विजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एक छात्र का शव पेड़ पर लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बेटा फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर खुदकशी कर ली। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना पचोखरा थाना क्षेत्र के मरसेना गांव की है। गांव निवासी विजय चक (19) फौज में भर्ती होनी की तैयारी कर रहा था। वह प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की सुबह पांच बजे घर से दौड़ की प्रैक्टिस करने के लिए घर से निकला था। सुबह सात बजे गांव के कुछ लोग खेतों की तरफ गए। यहां गांव के बाहर आम के पेड़ पर विजय का शव लटकता देखा। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर परिजन बाीदते हुए मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि विजय चार भाइयों में सबसे छोटा था। मेरठ में एसएससी जीडी का शुक्रवार शाम तीन बजे से पेपर था। थाना प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed