फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of seven months pregnant found hanging in Firozabad

Firozabad: फंदे पर लटका मिला सात माह की गर्भवती का शव, तीन साल पहले हुई थी शादी

Sun, 05 Jun 2022 06:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 06:17 PM IST
सार

महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजन सुबह जब जागे, तो उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
dead body of seven months pregnant found hanging in Firozabad
आत्महत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

फिरोजाबाद के गढ़ी तिवारी निवासी सात माह की गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला। महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


आगरा जनपद के थाना निवौरा के गांव नागर निवासी राजकुमारी (23) का विवाह तीन साल पहले बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी निवासी जितेंद्र कुमार के साथ हुआ था। राजकुमारी सात माह की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात महिला ने घर में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजन सोकर जागे तो महिला का शव फंदे पर लटका देख हैरान रह गए। घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। भाई सतीश भी बहन की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंच गया। थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर विनय कुमार का कहना है कि महिला की मौत फंदे पर लटकने के कारण हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला सात माह की गर्भवती थी। पीड़ित परिजन यदि तहरीर देते है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed