{"_id":"62ab8854ab1725372e566caf","slug":"dead-body-of-missing-child-found-in-dry-river-fear-of-murder-agra-news-agr537142883","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चे का सूखी पड़ी नदी में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बच्चे का सूखी पड़ी नदी में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
जगनेर। गांव बरिगवां बुजुर्ग में बुधवार की दोपहर घर के बाहर खेलते समय लापता हुए दो वर्षीय बालक ऋतिक का शव सूखी पड़ी नदी में मिला। शव पर जले जैसे कुछ निशान भी हैं, जिसे देखकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन इसकी कोई वजह वे बता नहीं सकी। मौके पर सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने भी पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष जगनेर ईश्वर सिंह तोमर ने बताया कि गांव बरिगवां बुजुर्ग निवासी राम अवतार मजदूरी करता है। उसने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका दो वर्षीय पुत्र ऋतिक बुधवार की दोपहर घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। इसके बाद से पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के ही कुछ लोगों ने ऋतिक का शव गांव के समीप सूखी पड़ी किवाड़ नदी में दिखा। सूचना लगते ही सीओ खेरागढ़ महेश कुमार और डॉग स्क्वैड की टीम मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक सिर्फ गुमशुदगी की ही तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।