फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of lady found in kasganj block office

महिला की ईट पत्थर से कुचल कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Wed, 20 Jan 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dead body of lady found in kasganj block office
कासगंज के ब्लॉक परिसर में मृत महिला मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस निरीक्षण करती - फोटो : KASGANJ
कासगंज। ब्लॉक परिसर में एक महिला की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। हालांकि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर की झाड़ियों में बुधवार सुबह एक कर्मचारी को महिला का शव पड़ा मिला। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे। चूड़ियों के टुकडे़ जगह-जगह बिखरे पड़े थे। वहीं परिसर स्थित जिला कृषि रक्षा केंद्र के पास खून पड़ा था। आशंका जताई गई कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई। जानकारी पर परिसर में रहने वाले लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत भी पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने ब्लॉक परिसर में रहने वाले लोगों से महिला के बारे में जानकारी की लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। इधर, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं डॉग स्क्वैड के कुत्तों को घटनास्थल से सैंपल लेकर सुंघाए गए। इसके बाद कुत्ते परिसर स्थित एक कर्मी के कमरे में जाकर रुक गया। उस कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घसीट कर ले जाया गया महिला का शव
कासगंज। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने महिला की हत्या कृषि रक्षा केंद्र के सामने की। इसके बाद शव को खींचकर झाड़ियों तक ले गया। महिला के शरीर से निकलने वाले खून के निशान काफी दूर तक फैले थे।

महिला की हत्या किस प्रकार से की गई अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। महिला की उम्र लगभग 30 साल है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
राजीव सिरोही, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed