{"_id":"61ed9450cef7013a635f92be","slug":"dead-body-of-kanjahar-s-youth-found-hanging-on-tree-mainpuri-news-agr522195146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड पर लटका मिला कंजाहार निवासी युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड पर लटका मिला कंजाहार निवासी युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव कंजाहार निवासी एक युवक का शव रविवार की शाम गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के संबंध में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
थाना क्षेत्र के गांव कंजाहार निवासी काशीराम के 18 वर्षीय पुत्र शिवम का शव रविवार की शाम गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
------------
दो दिन पूर्व हुआ हुआ था झगड़ा
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शिवम के भाई शिवाजीत का दो दिन पूर्व पानी के विवाद को लेकर परिवार के ही लालमन से विवाद हो गया था। जिसके बाद विपक्षियों ने शिवाजीत को पीटकर घायल कर दिया था। जिसकी शिकायत थाने पर भी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार की सुबह एक बार फिर से विवाद हुआ तो पुलिस शिवम के भाई अंकुश और दूसरे पक्ष के टीकाराम को पकड़ कर ले गई और शांतिभंग की कार्रवाई की। उक्त घटना के बाद शाम के समय शिवम ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं जब शिकायत के बारे में थानाध्यक्ष विनोद कुमार से जानकारी ली तो बताया कि शिकायत पर घायल का मेडिकल कराया गया था। रविवार को झगड़े की सूचना पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।