फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of disabled daughter found on bed father found hanging from a noose

UP: दिव्यांग बेटी की जहर देकर की हत्या, फिर फंदे पर झूल गया पिता; जांच में सामने आई ये बात

Fri, 29 Nov 2024 10:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 10:54 AM IST
सार

आगरा में एक जूता कारीगर ने अपनी दिव्यांग बेटी को जहर देकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वो खुद रसोई में जाकर फंदे पर लटक गया। भाई जब घर पहुंचा तो दोनों की लाशें देख होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Dead body of disabled daughter found on bed father found hanging from a noose
बेटी का फाइल फोटो और जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कटरा वजीर खां में बृहस्पतिवार रात को जूता कारीगर ने दिव्यांग बेटी को खाने में जहर देने के बाद खुद फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को बेटी का शव कमरे में बेड पर तो पिता का रसोई में फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथम दृष्टया इसकी वजह आर्थिक तंगी और नौकरी छूटने को मान रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कटरा वजीर खां निवासी चंद्रप्रकाश जूता कारीगर थे। परिजन ने पुलिस को बताया कि चंद्रप्रकाश की पत्नी रेखा की मार्च 2022 में मृत्यु हो गई थी। वह इकलौती बेटी खुशी के साथ भूतल पर मकान में रहते थे। बेटी पैरों से दिव्यांग थी। प्रथम तल पर उनके बड़े भाई इंद्रजीत परिवार सहित रहते हैं। वह दिल्ली की एक निजी कंपनी से तीन वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे इंद्रजीत भाई चंद्रप्रकाश को चाय देने उनके कमरे में आए। भतीजी खुशी बेड पर पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। वह चीख पड़े। खुशी के शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर वह रसोई में गए तो चंद्रप्रकाश फंदे से लटके थे। सांसें थम चुकी थीं। चीख सुनकर आसपास के लोग और पुलिस आ गई। पुलिस ने कमरे और रसोई की तलाशी ली। जानकारी पर दिवंगत पत्नी रेखा के भाई सुनील व अन्य परिजन भी पहुंच गए।

 
विज्ञापन

रसोई में मिली जहर की पुड़िया, जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। रसोई में एक पुड़िया में कुछ पाउडर था, जिसे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। आशंका है कि रात में इंद्रजीत ने खाने में विषाक्त पदार्थ मिलाया। बेटी को खिलाने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में चंद्रप्रकाश की माैत का कारण फांसी आया है। खुशी का विसरा प्रिजर्व किया गया है।
 

दिव्यांग बेटी का बने थे सहारा
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय को इंद्रजीत ने बताया कि भतीजी खुशी को चलने के लिए सहारा लेना पड़ता था। पत्नी की माैत के बाद बेटी के सभी काम वही करते थे। उसकी देखभाल के लिए ही डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने दिल्ली की सीमा से दूसरी शादी की थी। आठ महीने पहले चंद्रप्रकाश की नौकरी छूट गई। काफी प्रयास के बाद भी काम नहीं मिल पा रहा था। इससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले पत्नी सीमा मायके चली गई थी।

 

जांच की जा रही
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि परिजन और आसपास के लोगों से बातचीत की गई। जूता कारीगर नाैकरी छूटने से परेशान थे। वहीं बेटी की देखभाल को लेकर भी तनाव में थे। दूसरी शादी की थी। कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई थी। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि बेटी को विषाक्त पदार्थ खिलाने के बाद आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed