फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of an old man found in a canal located in Dannahar

Agra News: दन्नाहार स्थित नहर में मिला वृद्ध का शव

Sat, 22 Jul 2023 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jul 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of an old man found in a canal located in Dannahar
दन्नाहार स्थित नहर में मिला वृद्ध का शव
विज्ञापन

गांव हरचंदपुर के थे निवासी, दो दिन से थे लापता
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शनिवार की सुबह थाना दन्नाहार क्षेत्र स्थित लोअर गंगा नहर में एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। पहचान कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी किसान के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि दो दिन से लापता थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी किसान पन्नालाल (55) दो दिन पूर्व वह घर से बाजार जाने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं लग सका था। परिजन तलाश कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि पन्नालाल का शव दन्नाहार थाना क्षेत्र स्थित लोअर गंगा नहर में पड़ा है। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

शव को पुलिसकर्मियों ने बाहर निकलवाया। परिजन ने पहचान की, इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान नहर में कैसे गिरा। उनके साथ कोई हादसा हुआ या कुछ परिजन अभी इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed