{"_id":"63e52a5e1cd9bd074b02e6ce","slug":"dead-body-of-agra-businessman-found-in-guest-house-police-engaged-in-investigation-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: गेस्ट हाउस में मिला आगरा के व्यापारी का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: गेस्ट हाउस में मिला आगरा के व्यापारी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 09 Feb 2023 10:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:46 PM IST
सार
व्यापारी नए बस अड्डे के पास भोला गेस्ट हाउस में रुके थे। काफी देर तक जब वे कमरे से बाहर नहीं आए, तो गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : Social Media
विस्तार
मथुरा में नए बस अड्डे के पास भोला गेस्ट हाउस के कमरा 206 में आगरा के व्यापारी का शव पंखे से लटका मिला। गले में शॉल का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन को जानकारी दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया व्यापारी ने सुसाइड किया है। काम में मंदी के चलते व्यापारी ने ऐसा कदम उठाया है।
आगरा के मारुति एस्टेट के धीर नगर फेस वन ब्रजमोहन (55) पुत्र महेंद्र कुमार जूते की फोम फैक्टरियों में सप्लाई करते थे। बुधवार की अपराह्न 3:30 बजे वह घर से मथुरा की कहकर निकले। बुधवार को वह नए बस अड्डे के पास भोला गेस्ट हाउस में कमरा नंबर 206 में आकर रुके। उसके बाद वह बाहर नहीं निकले। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर देखा तो व्यापारी का शव पंखे पर लटका हुआ था।