फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of a youth found on the roadside police engaged in investigation could not be identified

Etah News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस; नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 19 Dec 2023 01:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 01:30 AM IST
सार

राहगीरों ने सड़क किनारे युवक की लाश को पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
 

विज्ञापन
Dead body of a youth found on the roadside police engaged in investigation could not be identified
demo pic

विस्तार

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में कायमगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर के पास सोमवार को सड़क पर युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी है। हादसे में मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि अन्य हादसों में घायल चार लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अलीगंज थाना प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि 35 साल के युवक का शव कायमगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर तिराहा के पास मिला है। युवक मंदवुद्धि बताया गया जो सड़क पर घूमता रहता था। किसी वाहन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कुचल गए। इसकी वजह से मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि अलग-अलग हुए अन्य हादसों में घायल राजेंद्र सिंह निवासी मिर्जापुर सई थाना रिजोर, रुचि पत्नी अवधेश कुमार निवासी किशनपुर थाना निधौली कलां, पुष्पेंद्र निवासी मुबारिक थाना बागवाला और दिनेश चंद्र निवासी मोहल्ला शिवपुरी कोतवाली नगर को मेडिकल कॉलेज में रविवार की देर शाम व रात को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवांस पर मिले युवक की नहीं हुई पहचान
कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित पवांस के पास शुक्रवार की रात मिले युवक के शव की सोमवार को भी पहचान नहीं हो सकी। शव मोर्चरी में रखा हुआ है। पुलिस हादसे में ही मौत होने की बात कह रही है और शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि मंगलवार तक पहचान नहीं होती है तो शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed