फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of a woman found in lower ganga canal

लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच में मिला महिला का शव

Thu, 04 Feb 2021 06:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
dead body of a woman found in lower ganga canal
दन्नाहार। थाना क्षेत्र की लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच में बृहस्पतिवार को एक महिला (करीब 30 वर्ष) का शव मिला। यह चार दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को बृहस्पतिवार दोपहर में सूचना मिली कि लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच में एक महिला का शव झाड़ियों में फंसा हुआ है। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को रस्सी आदि डालकर बाहर निकालने के प्रयास किया। सफलता न मिलने पर जेसीबी मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

उसके बदन पर लाल पेटीकोट व ब्लाउज था। गले पर चोट का निशान था। साथ ही जीभ बाहर निकली हुई थी। शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। स्थानीय लोग व पुलिस गला दबाकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। मौके पर पुलिस ने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए। पहचान न होने के बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed