फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead Body Found of Wife Husband Missing Crime News Mathura

हादसे के शिकार दंपती देखने पहुंचा परिवार, पत्नी का शव मिला, पति लापता, उलझन में पुलिस

Wed, 05 Feb 2020 02:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Feb 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Dead Body Found of Wife Husband Missing Crime News Mathura
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बीमार बहन को देखने के लिए गए एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सुरीर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर खादर में नाले किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं बाइक छोड़कर फरार गया। 
विज्ञापन


आरोपी ने अपनी भाभी को फोन पर पत्नी की हत्या करना बताया। मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने हत्या के पीछे घरेल कलह बताया है। 
विज्ञापन


कोतवाली सुरीर के गांव इरौली जुन्नारदार निवासी संतोष पुत्र सुरेश अपनी पत्नी प्रियंका उर्फ भूरी (25) के साथ बीमार बहन सुहानी से शेरगढ़ के गांव काजरौंठ के लिए निकला। भाई और भाभी के वहां न पहुंचने पर बहन ने पिता को फोन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाभी को फोन पर दी हत्या की सूचना

पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे संतोष ने अपनी भाभी नेहा को फोन करके पत्नी प्रियंका की हत्या करना बताया। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली सुरीर पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। 

मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण ने बाइक और महिला का शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे से लिया। सीओ मांट आलोक दुबे ने बताया कि पति ने अपने पायजामे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की है। 

पुलिस को घटनास्थल से बाइक, पीली धातु की चूड़ी और एक अंगूठी भी मिली है। मृतका के गले में पायजामे का फंदा लगा हुआ था। वहीं बताया गया है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। इसके कारण आए दिन परिवार में झगड़ा होता था।

मृतका के पिता अनिल कुमार कौशिक निवासी गढ़ी पितहर, इगलास(अलीगढ़) ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
 

सगी बहनों को विवाह एक ही घर में हुआ

अनिल कुमार कौशिक ने अपनी दोनों बेटियों नेहा और प्रियंका का विवाह करीब आठ साल पहले इरौली जुन्नारदार (सुरीर) निवासी सुरेश के बेटों से किया था। नेहा का विवाह गौरव और प्रियंका का विवाह संतोष से हुआ था। 

प्रियंका को हैं दो बेटियां 

महिला की हत्या से दो परिवारों में कोहराम मच गया। बड़ी बहन नेहा का भी रो-रोकर बुरा हाल हैं। मृतका की दो बेटियां आस्था (5) और हिमांशी(3) है। हालांकि दोनों बेटियों को अभी तक कोई अहसास नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed