फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body found from kidnaped pithannpur

पिथनपुर से अपहत बालक का मिला शव

Wed, 20 Jan 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body found from kidnaped pithannpur
कासगंज सिढ़पुरा के पिथनपुर में अपहरण का शिकार बालक लोकेश - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा(कासगंज)। गांव पिथनपुर में तीन दिन पूर्व अपहृत बालक का शव बुधवार देर शाम गांव के समीप स्थित खेत में बाजरा के पूरों से बरामद हो गया। बालक का शव मिलते ही परिवार में चीत्कार मच गया। बालक के अपहरण और हत्या के मामले में रंजिश की बात सामने आई है। बालक के परिजनों से अपहरण के बाद 40 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
विज्ञापन

पिथनपुर निवासी किशनवीर का 10 वर्षीय पुत्र लोकेश सोमवार सुबह नौ बजे घर से खेत पर जानेेेे की बात कहकर निकला था। इसके बाद बह नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार शाम परिजनों के पास फिरौती के लिए फोन आया। अपहर्ताओं ने बालक के परिजनों से 40 लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बालक के अपहरण की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस के आला अधिकारियों ने बालक की बरामदगी के लिए मामला एसटीएफ को सौंप दिया लेकिन बालक की बरामदगी नहीं हो सकी। इसके बाद बुधवार देरशाम बालक का शव गांव से कुछ दूरी पर ही अजय कुमार के खेत में बाजरा के पूरों से बरामद हुआ। बालक के शव के गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। शव बरामद होने की सूचना पर एसटीएफ और जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीन दिन पूर्व अपहृत बालक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। बालक के पिता की आशंका पर बुधवार देररात शक के आधार पर अजय कुमार के खेत में रखे बाजरा के पूरों की तलाशी ली गई, जहां पूरों के नीचे दबा हुआ शव मिला। घटना रंजिश के चलते अंजाम दी गई है। घटना में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं लेकिन वे सभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं।
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed