{"_id":"61edb6b23f5e4b546e1c248d","slug":"dead-body-burnt-after-killing-married-woman-for-dowry-case-registered-agra-news-agr5221193115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव जलाया, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
म्रतका का फाइल फोटो
- फोटो : Agra Dehat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र के ग्राम दुल्हारा गांव में शनिवार की शाम विवाहिता सोनिया (32) की हत्या कर शव जला दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजले शव के अवशेष निकालकर उसे जांच के लिए भेजा। मृतका के भाई ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घर में ताला लगाकर आरोपी फरार हैं।
फतेहपुर सीकरी के थानाध्यक्ष भीम सिंह जवाला ने बताया कि अकोला के ऊधर गांव निवासी छीतर सिंह ने तहरीर दी है। उसके मुताबिक उसकी बहन सोनिया व बबली की शादी 29 अप्रैल 2018 को दुल्हारा गांव के दो भाई हरेंद्र और शैलेंद्र से हुई थी। आरोप छोटी बहन बबली पति के साथ बाहर रहती है। जबकि सोनिया गांव में ही रहती थी। उसे ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। दो लाख रुपये और कार की मांग की जा रही थी। प्रताड़ित कर उसे घर से बाहर निकाला दिया था। समझौता के बाद सोनिया ससुराल आई थी।
रविवार की सुबह उन्हें सोनिया की हत्या और शव जलाए जाने की सूचना मिली। बहन की ससुराल आने पर ताला लगा मिला। ससुराल के लोग फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव के बचे हुए अवशेष निकालकर कब्जा में लिया। उसे जांच के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि मृतका के भाई छीतर की तहरीर पर पति हरेंद्र, ससुर हरपाल, सास अरुणा देवी, ननद सपना और ननदोई बनै सिंह के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।