फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body buried in land after murder of trader in mainpuri

व्यापारी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, राज छिपाने के लिए ऊपर से बो दिए गेंहू

Tue, 18 Dec 2018 02:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 18 Dec 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
dead body buried in land after murder of trader in mainpuri
murder

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में 12 दिसंबर से लापता व्यापारी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी की निशानदेही पर व्यापारी का शव बरामद कर लिया। राज छिपाने के लिए आरोपी ने शव को खेत में गाड़ दिया और ऊपर से गेंहू बो दिए। 

विज्ञापन


नवीगंज निवासी व्यापारी लाला राम 12 दिसंबर को तगादा करने गए थे। इसके बाद वो घर नहीं लौटे। उनकी पत्नी माया देवी ने गांव तिलियानी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू शाक्य और उसके चालक दिवरनियां के ऋषि यादव पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


घटना के बाद से स्थानीय व्यापारी लगातर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी पर दवाब बना रहे थे। व्यापारी के अपहरण का एक आरोपी आत्महत्या कर चुका है जबकि दूसरे आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू शाक्य को पुलिस ने हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बबलू शाक्य से सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। बबलू ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। बबलू ने बताया कि उसने व्यापारी लाला राम से रुपये उधार लिए थे। रकम वापस न देनी पड़े, इसलिए उसने व्यापारी की हत्या कर शव खेत में गाड़ दिया। उस पर गेंहू बो दिए।


पुलिस ने मंगलवार को आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, व्यापारी का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed