{"_id":"65ca3ac985e3dd86990d8c68","slug":"dead-bodies-traded-in-post-mortem-house-in-agra-discount-also-given-on-death-of-father-son-and-mother-2024-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लाशों का सौदा: पोस्टमार्टम हाउस में बिकी मानवता, बाप-बेटे, मां के शवों पर 500 का डिस्काउंट; सुनकर दहल गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाशों का सौदा: पोस्टमार्टम हाउस में बिकी मानवता, बाप-बेटे, मां के शवों पर 500 का डिस्काउंट; सुनकर दहल गए लोग
Mon, 12 Feb 2024 09:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 Feb 2024 09:05 PM IST
सार
आगरा में लाशों का सौदा हुआ। पोस्टमार्टम हाउस में मानवता बिकी। बाप-बेटे, मां के शव पर 500 का डिस्काउंट भी दिया। सुनकर लोगों के दिल दहल गए।
विज्ञापन
लेनदेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक ने अपने बेटे और मां की हत्या करने के बाद खुद सुसाइड कर लिया। इनके शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे। यहां पर लोगों ने मानवता को शर्मसार होते देखा। शवों का सौदा शुरू किया गया। लोगों ने एक ही घर के तीन लोगों की मौत होने का हवाला दिया। इस पर सामने वाले 500 रुपये का डिस्काउंट देने की बात कही।
विज्ञापन
यह सब देखकर वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। एक तरफ कफन में लिपटे शव थे। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम करने के लिए सौदेबाजी हो रही थी। बात बाहर आई तो जिसने भी सुना उसके दिल दहल गए।
विज्ञापन
मामले में अधिवक्ता ने सीएमओ को नोटिस भेजी है। इसमें कहा कि सीएमओ साहब बंद कराइए इस तरह लाशों का सौदा।