फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead bodies of couple found hanging from tree in agra

आगरा: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Apr 2021 08:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Apr 2021 08:42 PM IST
सार

यह घटना थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव गुतिला की है। प्रेम संबंध में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
dead bodies of couple found hanging from tree in agra
पेड़ पर लटके प्रेमी युगल के शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव गुतिला में शुक्रवार सुबह युवक और युवती के शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके मिले। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हलांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतकों के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन


गांव गुतिला में शुक्रवार सुबह छह बजे एक खेत में नीम के पेड़ से बने फंदे पर युवक और युवती के शव लटके हुए थे। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ताजगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि मृतकों की पहचान गांव के ही रहने वाले 21 वर्षीय गौरव पुत्र बनिया के रूप में हुई। 
विज्ञापन


19 वर्षीय युवती भी उसी के मोहल्ले की रहने वाली थी। घटना की जानकारी पर परिजन भी आ गए। पूछताछ में परिजनों से पता चला कि दोनों पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे। एक साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। आशंका है कि दोनों ने आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साड़ी से बनाए दो फंदे 
गौरव और युवती कब घर से निकल आए। इसके बारे में परिजनों को पता नहीं चल सका। हालांकि पुलिस को आशंका है कि गांव में 12 बजे तक जगार होती है। इसके बाद ही दोनों घर से निकले होंगे। घर से साड़ी भी लेकर आए थे। साड़ी युवती के घर की थी। पेड़ की डाली से साड़ी लटकाकर दोनों तरफ फंदा बनाया। इसके बाद लटक गए। 

गौरव मोबाइल रखता था। मगर, उसका मोबाइल घर में ही मिला है। इससे आशंका है कि वो मोबाइल छोड़कर आया। वहीं युवती के पास मोबाइल नहीं था। गौरव के पिता पत्थर मजदूरी करते हैं, जबकि युवती के पिता की मौत हो चुकी है। उसके भाई है। सभी मजदूरी करते हैं। परिवार के लोग कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। उन्हें यह तक नहीं पता था कि दोनों कब घर से निकल गए। सुबह ग्रामीणों ने ही घर पहुंचकर जानकारी दी। 

कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य संकलन किया गया है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। परिजनों ने भी किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। परिजनों के साथ ही गांव के लोगों से भी बात की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed