फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DCM trampled the child in Shahjahanpur, died

शाहजहांपुर में डीसीएम ने बालक को रौंदा, मौत

Mon, 16 Aug 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
DCM trampled the child in Shahjahanpur, died
16एमएनपी-49-सड़क हादसे में बालक की मौत के बाद मौजूद भीड़ व पुलिस - फोटो : MAINPURI
बरनाहल। थाना करहल क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर के पास सड़क पार कर रहा बालक को सोमवार शाम डीसीएम की चपेट में आ गया। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने करहल-सिरसागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर के रहने वाले राजकुमार आगरा में रहकर मजदूरी करते हैं। पत्नी चार बच्चों के साथ गांव में रह रही है। सोमवार की शाम करीब साढे़ चार बजे राजकुमार का पुत्र आशू (11) घर से खेत की ओर जा रहा था, तभी सड़क पार करने के दौरान सिरसागंज मार्ग की ओर से आ रही डीसीएम की चपेट में आ गया। हादसे में बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने करहल-सिरसागंज मार्ग पर जाम लगा दिया।
जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम अशोक कुमार, सीओ अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक करहल शिवकुमार चौहान, प्रभारी निरीक्षक बरनाहल रूपेश वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से जाम खोलने के लिए कहा, ग्रामीण नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया। काफी देर अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद ग्रामीणों ने जाम को खोला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

हिरासत में लिया चालक
हादसे के बाद चालक ने डीसीएम को मौके पर ही रोक लिया। इस बीच वहां ग्रामीण आ गए और उसे घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही डीसीएम को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed