{"_id":"62bd78a417aac8351213423e","slug":"dcm-hit-in-bus-agra-cmo-also-had-family-on-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: डीसीएम ने बस में मारी जोरदार टक्कर, मची चीखपुकार, आगरा सीएमओ भी सपरिवार थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: डीसीएम ने बस में मारी जोरदार टक्कर, मची चीखपुकार, आगरा सीएमओ भी सपरिवार थे सवार
Thu, 30 Jun 2022 03:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 30 Jun 2022 03:49 PM IST
सार
आगरा के बाह में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। बिजकोली के पास डीसीएम ने बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना बाह क्षेत्र के बिजकोली के पास गुरुवार सुबह डीसीएम ने बस में टक्कर मार दी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि इस बस में सीएमओ आगरा भी सवार थे। सीएमओ के परिवारीजन भी बस में ही थे, जो बटेश्वर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बस में लगभग 32 सवारियां मौजूद थीं।
जानकारी के अनुसार बाह के बिजकोली के पास ये हादसा हुआ। सवारियां लेकर जा रही बस में विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन किसी तरह की जनहानि न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
इस बस में सीएमओ आगरा अपने परिवार के साथ सवार थे, जो भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह के चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई।