{"_id":"603d2cf68ebc3ec79e7bb0d2","slug":"dayriya-in-mainpuri-mainpuri-news-agr482729679","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में डायरिया ने दी दस्तक, जिला अस्पताल में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में डायरिया ने दी दस्तक, जिला अस्पताल में दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम में परिवर्तन के साथ ही जिले में डायरिया ने दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 19 मरीजों को सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। फिजीशियन डॉ. जेजे राम के पास पहुंचे मरीजों में डायरिया और पेटदर्द के मरीजों की संख्या अधिक थी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला स्वामी निवासी उदयभान सिंह की 80 वर्षीय पत्नी अशर्फी देवी को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की दिक्कत थी।
परिजनों ने शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी सरजू की 68 वर्षीय पत्नी मिथलेश देवी को भी डायरिया की दिक्कत होने पर परिजनों ने शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान रविवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों ने भी तोड़ा दम
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी 82 वर्षीय पुत्तूखां को अस्थमा की दिक्कत थी। परिजनों ने शनिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। औंछा थाना क्षेत्र के गांव कुमरौहा निवासी 65 वर्षीय दिवारीलाल को पिछले कुछ महीनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। सोमवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डायरिया के लक्षण
-उल्टी और दस्त का होना
-पेट में दर्द होना
-कमजोरी और थकान
-बुखार आना
-चक्कर आना-निर्जलीकरण
ऐसे करें डायरिया से बचाव
-फल और सब्जियों को अच्छे से धोकर खाएं
-खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ से बचें
-नाखून छोटे और साफ सुथरे रखें
-साफ या फिर उबला हुआ पानी पीयें
-खाना खाते समय हाथ अच्छी तरह धोयें
वर्जन
मौसम में परिवर्तन के कारण डायरिया और पेटदर्द के मरीज चिकित्सा के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की डायरिया से मौत हुई है। अस्थमा से पीड़ित दो लोगों ने भी दम तोड़ा है। - डॉ. जेजे राम, वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल