{"_id":"68280c52a50457a0c80aa17a","slug":"dayalbagh-university-admission-process-undergraduate-postgraduate-courses-fee-structure-entrance-exam-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दयालबाग यूनिवर्सिटी का कौन सा कोर्स बेहतर? डिप्लोमा, डिग्री और रिसर्च के लिए हैं ढेरों विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दयालबाग यूनिवर्सिटी का कौन सा कोर्स बेहतर? डिप्लोमा, डिग्री और रिसर्च के लिए हैं ढेरों विकल्प
Sat, 17 May 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 May 2025 09:40 AM IST
सार
आगरा की दयालबाग यूनिवर्सिटी में डिप्लोमा, डिग्री और रिसर्च के लिए ढेरों विकल्प हैं। बारहवीं के बाद शहर में ही रहकर कई कॅरिअर ओरिएंटेड कोर्स यहां से कर सकते हैं।
विज्ञापन
दयालबाग यूनिवर्सिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारहवीं के बाद आप शहर में रहकर ही स्तरीय शिक्षा, नए और कॅरिअर ओरिएंटेड कोर्सों की पढ़ाई करना चाहते हैं तो दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय बेहतर विकल्प हो सकता है। आवेदन शुरू हो चुके हैं। स्नातक कोर्सों में आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है।
विज्ञापन
यहां तीन वर्षीय डिग्री कोर्स के साथ नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (इंटीग्रेटेड कोर्स) भी संचालित हैं। दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो.सी पटवर्धन ने बताया कि दयालबाग में स्नातक स्तर के लिए बीटेक, बीआर्क, बीएड, बीबीए, बीकॉम, बीएससी, बीए, बीए सोशल साइंस आदि कोर्स संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकॉम, बीएससी, बीए, बीए सोशल साइंस के कोर्स नई शिक्षा नीति के अंतर्गत चार साल के पाठ्यक्रम संचालित हैं। जिसमें प्रवेश के लिए संस्थान की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जाता है। स्नातक स्तर पर तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के विभिन्न कोर्सों में 895 सीटें हैं। वहीं इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्सों में जेईई और नीट रैंकिंग के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।
वहीं बीआर्क और बीटेक इलेक्ट्रिकल (पार्ट टाइम) में प्रवेश परीक्षा व अन्य मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में भी 10 कोर्स संचालित हैं। स्नातक स्तर के इंटीग्रेडेट कोर्स में भी छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकते हैं। बीवॉक के 23 कार्यक्रमों में कुल 1150 सीटें हैं। संस्थान में संचालित कोर्सों की लंबी फेरहिस्त है। छात्र संस्थान की वेबसाइट http://www.dei.ac.in पर क्लिक कर कोर्सों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
डिप्लोमा, यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा कोर्स - 31 मई
सर्टिफिकेट / माड्यूलर कोर्स - 10 जुलाई
डिप्लोमा, यूजी, पीजी और पीजी डिप्लोमा कोर्स - 31 मई
सर्टिफिकेट / माड्यूलर कोर्स - 10 जुलाई
ये होगा अंकों का वितरण
हाईस्कूल के 5 प्रतिशत
इंटरमीडिएट 15 प्रतिशत
एडमिशन टेस्ट 60 प्रतिशत
इंटरव्यू एंड सीसीए 20 प्रतिशत
हाईस्कूल के 5 प्रतिशत
इंटरमीडिएट 15 प्रतिशत
एडमिशन टेस्ट 60 प्रतिशत
इंटरव्यू एंड सीसीए 20 प्रतिशत
एआई के पांच कोर्स भी हैं
निदेशक का कहना है कि संस्थान में तीन साल के बीवॉक कार्यक्रम में एआई एंड रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, टेलीमेटिक्स, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और टेलीकम्युनिकेशन के कोर्स संचालित हैं। इसके साथ ही संस्थान के यूजी स्तर के सभी छात्रों को नवीन टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए 15 दिन का विशेष कोर्स एआई फॉर एवरीवन भी लॉन्च किया गया।
निदेशक का कहना है कि संस्थान में तीन साल के बीवॉक कार्यक्रम में एआई एंड रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, टेलीमेटिक्स, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और टेलीकम्युनिकेशन के कोर्स संचालित हैं। इसके साथ ही संस्थान के यूजी स्तर के सभी छात्रों को नवीन टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए 15 दिन का विशेष कोर्स एआई फॉर एवरीवन भी लॉन्च किया गया।