फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dayalbagh restaurant attacked, vandalized

दयालबाग के रेस्टोरेंट में मारपीट, तोड़फोड़

Wed, 22 Sep 2021 01:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dayalbagh restaurant attacked, vandalized
आगरा। दयालबाग स्थित भगत रेस्टोरेंट के मालिक और पड़ोसी परिवार में मंगलवार रात को विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान रेस्टोरेंट में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मारपीट में घायल रेस्टोरेंट मालिक और उनकी पत्नी, जबकि दूसरे गुट के एक व्यक्ति को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन

दयालबाग में प्रदीप कुमार भगत का घर के बाहर रेस्टोरेंट है। उनके भाई शिशिर भगत ने बताया कि पहले रेस्टोरेंट घर के पास स्थित रामवीर चौधरी की दुकान में चलता था। दो महीने पहले भाई ने दुकान खाली कर दी। अब घर के बाहर ही भाई रेस्टोरेंट चलाते हैं। इससे पूर्व के दुकान मालिक का परिवार रंजिश मानता है। वह पड़ोस में ही रहते हैं।
विज्ञापन

रात दस बजे भाई प्रदीप रेस्टोरेंट पर बैठे थे। आरोप है कि तभी रामवीर के भाई धर्मवीर आदि आ गए। उन्होंने गार्ड सुरेश चंद से अभद्रता की। उसके विरोध पर हमला बोल दिया। उनके साथी भी आ गए। उन्होंने तोड़फोड़ कर दी। बचाने आए भाई प्रदीप और उनकी पत्नी दीप्ति को भी पीटा। वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महावीर सिंह किसान नेेेता है। उनके बेटे सौरभ चौधरी ने बताया कि प्रदीप कुमार भगत ने छह महीने का किराया नहीं दिया है। उन्होंने दुकान भी खाली कर दी। अब उनकी दुकान में एक अन्य रेस्टोरेंट चल रहा है। इससे प्रदीप कुमार रंजिश मान रहे हैं। चाचा धर्मवीर चौधरी टहल रहे थे। तभी प्रदीप कुमार भगत और कर्मचारी आ गए। उन्होंने चाचा से मारपीट कर दी। बचाने पर अन्य लोगों को भी पीटा।

थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान का कहना है कि रेस्टोरेंट मालिक और रामवीर पक्ष ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। तीन घायलों का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed