फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dausa Doctor Suicide case IMA Agra branch strike for 24 hours

दौसा डॉक्टर आत्महत्या मामला: 24 घंटे के लिए आईएमए की हड़ताल, इमरजेंसी सेवाएं भी नहीं देंगे

Wed, 30 Mar 2022 09:19 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 30 Mar 2022 09:19 PM IST
सार

राजस्थान में चिकित्सक की आत्महत्या के विरोध में आईएमए आगरा शाखा ने हड़ताल का एलान किया है। इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी।

विज्ञापन
Dausa Doctor Suicide case IMA Agra branch strike for 24 hours
दौसा डॉक्टर ने की आत्महत्या - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजस्थान के दौसा में चिकित्सक की आत्महत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा शाखा ने बृहस्पतिवार को 24 घंटे की हड़ताल का एलान किया है। इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रहेंगी। तोता के ताल स्थित कार्यालय पर बैठकर कर आईएमए की जनरल बॉडी ने ये निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया कि दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ प्रसूता की ब्रेन हैम्रेज से मौत हो जाने पर मुकदमा दर्ज किया था। इससे व्यथित होकर डॉ. अर्चना शर्मा ने खुदकुशी कर ली। इसके खिलाफ आईएमए के चिकित्सक बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से शुक्रवार की सुबह छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। अस्पताल, क्लीनिक सभी चिकित्सकीय संस्थान बंद रहेंगे।
विज्ञापन


निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने कहा कि कोई डॉक्टर इमरजेंसी सेवाएं नहीं देंगे, नए मरीज भी भर्ती नहीं करेंगे। शाम को पांच बजे शहीद स्मारक पर शांति मार्च निकाला जाएगा, जिसमें एंबुलेंस भी शामिल होंगी। डॉ. आरएम पचौरी ने आईएमए की कानूनी सेल बनाने की बात कही। डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद ही किसी चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed