फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughters lit fire to father pyre in Mathura

Mathura: सौंख में बेटियों ने तोड़ी रूढ़िवादी परंपरा, चिकित्सक पिता की चिता को दी मुखाग्नि

Thu, 22 Sep 2022 02:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Sep 2022 02:33 PM IST
सार

सौंख कस्बा के डॉ. पुष्पेंद्र चतुर्वेदी का बुधवार को निधन हो गया। उनकी बेटियों ने उनका अंतिम संस्कार किया। पिता की चिता को मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
Daughters lit fire to father pyre in Mathura
बेटियों ने दी पिता की चिता को मुखाग्नि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटा ही पिता की चिता को मुखाग्नि देता है, यह बात अब गुजरे जमाने की हो चुकी है। मथुरा के सौंख में बुधवार को यह रूढ़ीवादी परंपरा बेटियों ने तोड़ी। दो बेटियों ने पिता का अंतिम संस्कार किया। बेटी पिता की अंतिम यात्रा में श्मशान तक साथ आई और वहां उन सभी रीति रिवाजों को निभाया, जो बेटा करता है। 

विज्ञापन


सौंख कस्बा के ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के कलाकार और चिकित्सक एसोशिएशन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र चतुर्वेदी (52) अपनी बेटी किमी चतुर्वेदी, मिनी चतुर्वेदी समेत पत्नी राधिका चतुर्वेदी और मां शारदा चतुर्वेदी के साथ सीमेंट रोड स्थित आवास पर रहते थे। एक बेटा प्रिंस चतुर्वेदी था, उसकी भी छह वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। 

विज्ञापन

बेटे की कमी महसूस नहीं होने दी 

तब से डॉ. पुष्पेंद्र चतुर्वेदी अपनी दोनों बेटियों के सहारा थे। बेटियों ने पिता को बेटे की कभी कमी महसूस नहीं होने दी। पिछले कुछ माह से डॉ.पुष्पेंद्र चतुर्वेदी की तबीयत खराब हो गई। तब बेटियां उन्हें मथुरा, आगरा से लेकर दिल्ली तक इलाज के लिए गई। बेटियों के तमाम प्रयास के बाद तबीयत में सुधार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों ने दी चिता का मुखाग्नि

बुधवार दोपहर उपचार के दौरान करीब दो बजे उनका निधन हो गया। जानकारी मिलने पर बुधवार को रिश्तेदार, सगे संबंधी, परिचित आ गए। चिता को कौन आग देगा, यह सवाल उठने से पहले ही बेटियों ने स्पष्ट कह दिया कि वह ही अपने पिता का अंतिम संस्कार करेगी। इसके बाद वह पिता की शव यात्रा में शामिल हुई। 

सहजुआ थोक स्थित शमशान में देर रात को डॉ.पुष्पेंद्र चतुर्वेदी की चिता को बेटी किमी चतुर्वेदी व मिनी चतुर्वेदी ने मुखाग्नि दी। अंति संस्कार के दौरान चेयरमैन भरत सिंह, पूर्व चेयरमैन शिवशंकर वर्मा, योगेश लंबरदार, रोहिताश्व वर्मा, छेदालाल सिंघल, डॉ.देवी प्रसाद शर्मा, गुड्डू लोहिया, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed