{"_id":"5b70713842c7926ac76c0f0c","slug":"daughter-was-killed-mother-with-the-boyfriend-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था मां का कत्ल, 4 हजार में लाई थी डसने के लिए सांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था मां का कत्ल, 4 हजार में लाई थी डसने के लिए सांप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 13 Aug 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटी और उसकी प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
कमलेश की हत्या उसकी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। बेटी ने हाथ पकड़े और प्रेमी बांक से वार पर वार करता रहा। भाई जब मां को बचाने के लिए पहुंचा तो उस पर भी हमला किया था। पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
आनंदवन कालोनी में आठ अगस्त की रात फौजी केरम सिंह की पत्नी कमलेश की बांक से दस से भी ज्यादा वार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पति ने पड़ोस में रहने वाले युवक अनुज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार की सुबह टाउनशिप से हत्यारोपी अनुज को पकड़ लिया। पहले तो वह खुद को निर्दोष बताता रहा लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई के साथ पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या करना कबूल कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
बेटी ने पकड़े मां के हाथ
अनुज ने बताया कि कमलेश की बेटी निधि से उसके प्रेम संबंध थे। कमलेश को जब पता चला तो उसने विरोध शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि निधि और अनुज का दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
प्रेम में बाधा बन रही मां की हत्या के लिए निधि ने प्रेमी के साथ ताना-बाना बुना। उसने प्रेमी को घर बुलाकर मां की हत्या कराई। हत्या के वक्त मां के हाथ खुद निधि ने पकड़े थे। शोर मचाने पर मुंह में दुपट्टा ठूंस दिया था।
निधि के भाई ने देखा तो उसको भी पकड़ लिया गया, पर वो भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस खुलासे से हर कोई हैरान है।
मां को डसवाने के लिए 4 हजार में लाई थी सांप

निधि और उसके प्रेमी अनुज ने कमलेश को रास्ते से हटाने का प्लान महीने भर पहले ही बना लिया था। इन लोगों ने गांव गड़ी से 4 हजार रुपये में एक सांप खरीदा था। इस सांप को लाकर घर में छोड़ दिया था लेकिन निधि के भाई ने सांप को देख लिया था। उसने तत्काल वन विभाग की टीम को बुलाकर पकड़वा दिया।