{"_id":"61eeea380a6d93109c423b06","slug":"daughter-s-recovery-demand-self-ignite-threat-kasganj-news-agr522299710","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ऑफिस ज्वलनशील पदार्थ के साथ पहुंचा दंपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ऑफिस ज्वलनशील पदार्थ के साथ पहुंचा दंपत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र से एक दंपती बेटी की बरामदगी को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा। दंपती का कहना था कि पुलिस बेटी की बरामदगी नहीं कर रही है, इसके लिए वह ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करेंगे। दंपती पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और अमांपुर थाने भेज दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की ने शादी कर ली है और मामला हाईकोर्ट में है। न्यायालय के अग्रिम आदेश के बिना कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।
बताया गया कि 11 नवंबर को अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती लापता हो गई। युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक कुलदीप व उसके अन्य भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने लड़की की बरामदगी के लिए कोशिशें कीं। इधर परिजन भी बार-बार बरामदी के लिए पुलिस के पास जाते रहे। इसी बात से आहत होकर दंपती ने आत्मदाह की बात कहकर लड़की की बरामदगी की मांग उठाई। एसपी ऑफिस पर तैनात पुलिसकर्मी दंपती को थाना अमांपुर ले गए। जहां शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई।
- युवती ने एक युवक के साथ शादी कर ली है। अब यह मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है। उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में ही आगे की कार्रवाई की जा सकती है। दंपती ने आत्मदाह की कोई कोशिश नहीं की है। पहले ही पुलिस को सूचना मिल गई थी- रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।