फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-law was in an objectionable condition with her lover mother-in-law saw murder

UP: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में थी बहू, सास ने देखा तो की हत्या, मासूम बोला- गला दबाया, तड़प रही थी दादी

Mon, 22 Apr 2024 06:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 06:48 PM IST
सार

Etah News: निधौली कलां थाना क्षेत्र में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वो प्रेमी संग फरार हो गई। ससुर की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी हैष। 
 

विज्ञापन
Daughter-in-law was in an objectionable condition with her lover mother-in-law saw murder
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। वारदात को आधीरात को अंजाम दिया गया, जब बहू का प्रेमी उससे मिलने आया था। बताया गया है कि सास ने बहू और उसके प्रेमी को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद दोनों ने वृद्धा का गला दबा दिया। ये सब मासूम बच्चे ने देख लिया। उसने बताया कि दादी का गला दबा रखा था और वो तड़प रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मुमिया खेड़ा की घटना है। यहा के रहने वाले उदयवीर सिंह उर्फ नत्थू सिंह ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय पत्नी बैकुंठी देवी की बेटे योगेश कुमार की पत्नी दुर्गेश ने हत्या कर दी। ये घटना रविवार रात की है। बैकुंठी देवी घर में सो रहीं थीं। आधीरात को पुत्रवधू दुर्गेश से मिलने के लिए उसका प्रेमी आशू आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया है कि बैकुंठी ने पुत्रवधू को प्रेमी आशू को एक साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध किया तो दोनों ने वृद्धा पर हमला बोल दिया। दोनों ने वृद्धा का गला दबा दिया, इस दौरान उसकी चीख निकल गई, जिससे पास में सोया हुआ मासूम पोता अर्पित जाग गया। उसने देखा कि दादी का गला दबाया जा रहा है और वो तड़प रहीं हैं। उसने शोर मचाया तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वृद्धा की हत्या करने के बाद पुत्रवधू और उसका प्रेमी मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन

परिवार के लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर ही वृद्धा की गला दबाकर हत्या की है। गले पर चोटों के निशान हैं। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed