फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daughter-in-law called dependent, gets cashless treatment in private hospitals

Agra News: पुत्रवधू कहलाए आश्रित, निजी अस्पतालों में मिले कैशलेस इलाज

Sun, 30 Nov 2025 02:20 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law called dependent, gets cashless treatment in private hospitals
आगरा। पुत्रवधू को आश्रित श्रेणी में शामिल करने, डिजिटल परिचय पत्र सहित 10 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलित पेंशनर्स ने शनिवार को कोषागार से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को सौंपा।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश लंबे समय से पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण और सुविधाओं के लिए आंदोलित है। शनिवार सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में जिलेभर सें पेंशनर्स कोषागार में एकत्र हुए। संयोजक वीर सिंह यादव ने कहा कि पेंशनर्स की लंबित मांगों का समाधान नहीं होने से प्रदेशभर में पेंशनर्स में असंतोष है।
विज्ञापन

संरक्षक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि पेंशनर अपनी पूरी उम्र राज्य की सेवा में लगाता है। ऐसे में उनका सम्मान, सुरक्षा और समस्याओं को त्वरित समाधान होना चाहिए। पेंशनर्स ने विरोध सभा आयोजित की। मौन जुलूस में गणेश लाल, सतेंद्र कश्यप, हरिकांत शर्मा, गोविंद राम, डॉ. सिंधी राम, राम नरेश राजपूत, भागराज सिंह, अमर सिंह, विजय कुमार जैन, नीरज कुमार, बनवारी लाल राजपूत, महावीर बघेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं मांगें
- डिजिटल लॉकर, साइबर ट्रेजरी की तर्ज पर पेंशनर्स को डिजिटल परिचय पत्र जारी किए जाएं।
- पेंशन सलाहकार समिति में ग्रामीण अंचल के सक्रिय पेंशनर संगठनों को शामिल किया जाए।
- पुत्रवधू को आश्रित श्रेणी में रखा जाए। जिससे कि विधवा बहू सम्मान से जीवन यापन कर सके।
- जिला अस्पताल व सीएमओ दफ्तर में चिकित्सा प्रतिपूर्ति मामलों में अनावश्यक विलंब न हो
- जीवन प्रमाण पत्र व पेंशन सूचना के लिए पेंशनर्स के पंजीकृत मोबाइल नंबर को लिंक किया जाए। - मृतक पेंशनर्स प्रकरण में भाग-3 विभाग से मांगा जाना चाहिए।
- चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर आयकर की कटौती की जाए।
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस हेल्थ कार्ड से निजी अस्पतालों में इलाज मिलना चाहिए।
- कोषागार और पेंशन निदेशालय के बीच समन्वय हो, समस्याओं की मासिक समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed