फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dath

नहर में डूब कर बाइक मिस्त्री की मौत

Sun, 14 Jul 2019 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
dath
-मृतक विनीत का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
करहल/नौरमई(मैनपुरी)। क्षेत्र में रविवार को नहर में डूबने से एक बाइक मिस्त्री की मौत हो गई। वह शौच करने के लिए सुबह निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इटावा के थाना जसवंतनगर क्षेत्र के गांव मुगलपुर निवासी विनीत कुमार शाक्य(25) थाना क्षेत्र में बुझिया पुल के पास बाइक मरम्मत की दुकान किए था। वह रविवार की सुबह शौच के लिए गया था। इसके बाद नहर के पास गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे नहर में डूबते देखा तो बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन वह पानी में लापता हो गया।
विज्ञापन

हालांकि बाद में दोपहर करीब एक बजे उसका शव नहर में दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी उसकी पत्नी और थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। परिजनों ने बताया कि विनीत की शादी मई 2018 में सपना के साथ हुई थी। उसका छह महीने का पुत्र अंश है। पत्नी ने बताया कि विनीत जिस घर में रहता था उसी में दुकान है। इसके चलते वह शौच के लिए बाहर जाता था। पत्नी के अनुसार रविवार की सुबह भी वह शौच के लिए गया था, लेकिन नहीं लौटा। पत्नी ने इधर उधर जाकर तलाश भी की, लेकिन पता नहीं चला। बाद में नहर में उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed