{"_id":"61d091303a07a836fb6039ad","slug":"data-will-be-recorded-online-for-teachers-of-800-private-schools-mainpuri-news-agr5197606131","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 निजी स्कूलों के शिक्षकों को डाटा ऑनलाइन होगा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 निजी स्कूलों के शिक्षकों को डाटा ऑनलाइन होगा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात शिक्षकों और कार्मिकों का निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद ने डाटा मांगा है। इसके लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने एक लिंक जारी की है। जिले में संचालित 800 स्कूलों के प्रबंधकों को बीएसए ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
जिले में अशासकीय बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त 800 स्कूल संचालित हो रहे हैं। संयुक्त निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद गणेश सिंह ने बेसिक शिक्षा निदेशक की तरफ से बीएसए के नाम पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि जनपद में संचालित सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और कार्मिक का विवरण विभाग द्वारा जारी की गई लिंक पर अपलोड किया जाए।
बेसिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए एक लिंक भी जारी किया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद बीएसए ने जिले में संचालित सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे बेसिक शिक्षा परिषद से जारी लिंक पर अपने विद्यालय के शिक्षकों और कार्मिकों का डाटा अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
अशासकीय मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का डाटा मांगे जाने के बाद स्कूल संचालकों में भी गतिविधि तेज हो गई है। संयुक्त निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद से जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों की तैनाती शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत होनी चाहिए। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक बीटीसी या बीएड समकक्ष प्रशिक्षण के साथ ही प्राथमिक स्तर की टेट परीक्षा पास होना चाहिए। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक बीटीसी, बीएड समकक्ष के साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय का टेट परीक्षा पास होना चाहिए।
मान्यता प्राप्त स्कूलों की बात करें तो अधिकतर स्कूलों में 12वीं और स्नातक पास शिक्षक ही शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उनके पास न तो बीटीसी, बीएड समकक्ष प्रशिक्षण ही है और न ही शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होने का प्रमाणपत्र।
संयुक्त शिक्षा निदेशक का पत्र प्राप्त हुआ। जिसके अनुसार मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां कार्यरत शिक्षकों और कार्मिकों का विवरण शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत योग्यता के साथ अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
कमल सिंह, बीएसए