फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Daroga took a bribe to write a lawsuit

दरोगा ने मुकदमा लिखने के लिए 30 हजार रुपये की ली रिश्वत, ऑडियो हुआ वायरल

Thu, 11 Oct 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 11 Oct 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Daroga took a bribe to write a lawsuit
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा में थाना अछनेरा के अंतर्गत कुकथला पुलिस चौकी इंचार्ज के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने से सनसनी मची है। पीड़ित की शिकायत पर हिंदी वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रकरण की जानकारी एसएसपी को दी है।

विज्ञापन


हरियाणा स्थित मानेसर से एक अक्टूबर को एबीआर ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा नामी कंपनी का एनर्जी ड्रिंक्स के कार्टनों को चेन्नई भेजा गया था। ट्रक चालक भूपेंद्र सिंह पुत्र सरनाम सिंह इगुरी भरथना इटावा का रहने वाला है। 
विज्ञापन


तीन अक्टूबर को चालक ने कंपनी में फोन कर बताया कि उसकी गाड़ी का थाना अछनेरा के गांव कासौटी पर एक्सीडेंट हो गया है। वह घायल है। उसके बाद से उसका फोन बंद है। कंपनी के कर्मी जब मौके पर पहुंचे तो गाड़ी की सील टूटी थी। 15 कार्टन गायब थे। लगभग  600 लीटर डीजल सहित बैटरी आदि सामान भी गायब था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के सुपरवाइजर जगवीर सिंह ने चालक और अज्ञात परिचालक के खिलाफ कुकथला चौकी पर तहरीर दी। आरोप है कि दरोगा महिपाल सिंह ने उससे 30 हजार रुपये ले लिए। इधर जगवीर सिंह ने दरोगा द्वारा रिश्वत की मांग का ऑडियो बना लिया। जगवीर सिंह ने यह बात अपने परिचित हिंदू युवा वाहिनी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवि सिकरवार को बताई। 


इस पर वाहिनी के जिलाध्यक्ष दानवीर सिंह परमार ने एसएसपी से वार्ता की। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने भी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत का संज्ञान लेते  हुए एसएसपी ने  क्षेत्राधिकारी अछनेरा को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed