फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DAP fertilizer shortage due to Rabi sowing

Agra News: रबी की बुवाई से डीएपी खाद की किल्लत

Thu, 25 Sep 2025 04:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 25 Sep 2025 04:05 AM IST
विज्ञापन
DAP fertilizer shortage due to Rabi sowing
फोटो 07 कासगंज सिढ़प़ुरा के खरगातीपुर में बीपैक्स सहकारी समिति पर खाद के लिए लगी किसानों की भीड
कासगंज। रबी सीजन शुरू होने से पहले ही किसानों को डीएपी खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सिढ़पुरा में बी-पैक्स खरगातीपुर पर डीएपी खाद लेने के लिए काफी संख्या में किसान पहुंचे। हालांकि इनमें आधे लोगों को घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद एक बोरी खाद भी मिल सकी।किसानों का कहना है कि रबी की फसलों की बुवाई ठीक से शुरू भी नहीं हुई लेकिन डीएपी खाद की किल्लत शुरू हो गई है। अभी केवल आलू और सरसों की बुवाई हो रही है, लेकिन धूप में घंटों लाइन में लगने के बावजूद किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पा रही। जिन्हें डीएपी खाद मिली भी, उन्हें पांच बोरी की जगह केवल एक या दो बोरी ही दी गईं। किसानों का कहना कि इफ्को सेंटर सिढ़पुरा और सरावल पर भी डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बिना खाद फसल की बुवाई कैसे हो। किसानों ने इसकी जानकारी जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा और एआर कोऑपरेटिव महेंद्र सिंह को फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed