फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dannahar police got the three sisters done medical

दन्नाहार पुलिस ने तीनों बहनों का कराया मेडिकल

Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dannahar police got the three sisters done medical
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुईं तीन सगी बहनें दिल्ली में मिल गईं। बुधवार की देर शाम टीम उन्हें लेकर थाने पहुंची। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तीन नाबालिग पुत्रियां सोमवार की रात घर से अचानक लापता हो गईं थीं। मंगलवार की सुबह उनका पता न लगने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। बुधवार को दिल्ली के जैतपुर थाने में तीनों के मौजूदगी की सूचना मिलने पर टीम उन्हें लेने के लिए रवाना हो गईं। देर शाम टीम तीनों को लेकर पुलिस टीम वापस लौटी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीनों बहनों का मेडिकल कराया गया है, पूछताछ में बताया कि पढ़ने के लिए वह दिल्ली ननिहाल गए थे। वहां घर पर कोई नहीं मिला तो वह लोग थाने पहुंच गए थे। जानकारी यह भी मिली है कि घरेलू कलह भी बच्चियों के घर से जाने की वजह है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed