{"_id":"5cef54d6bdec22073d79aa28","slug":"danghati-temple-manager-s-bail-plea-dismissed-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के प्रमुख दानघाटी मंदिर के प्रबंधक की जमानत याचिका खारिज, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के प्रमुख दानघाटी मंदिर के प्रबंधक की जमानत याचिका खारिज, जेल भेजा
Thu, 30 May 2019 09:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 May 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
दानघाटी मंदिर के प्रबंधक डालचंद चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन स्थित प्रमुख दानघाटी मंदिर के प्रबंधक डालचंद चौधरी को जेल भेज दिया गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने बुधवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। प्रबंधक पर करीब सात करोड़ रुपये के गबन का आरोप है।
दानघाटी मंदिर के सेवा ठेका में 7.44 करोड़ के गबन के आरोपी मंदिर प्रबंधक के खिलाफ पिछले सप्ताह रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डालचंद की ओर से न्यायालय में जमानत की याचिका दायर की।
इस पर दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमर सिंह ने जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे अब सेवायत ठेकेदार सहित निकटतम लोगों में खलबली मची हुई है।

अलग अलग नाम पर ले रहे थे ठेके
गौरतलब है कि सेवा ठेका में गबन के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट से लेकर शासन-प्रशासन को शिकायत की गई। मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा। हरकत में आए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने 25 मई को डालचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी प्रबंधक द्वारा सभी कार्य किए जा रहे थे। दानघाटी मंदिर में करीब दो साल से सेवा का ठेका अपने ही परिजनों के अलग-अलग नाम पर ले रहे ठेकेदार के भी होश उड़ गए। करीब दो साल से ठेके की धनराशि के मामले में ठेकेदारों की भी जांच की जाएगी।