फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   danger of collapse of 30 houses in Tila Maithon administration has given instructions to vacate them  in Agra

आगरा में जोशीमठ जैसे हालातः तीन घर, एक मंदिर गिरा, 30 पर गिरने खतरा, खाली करने के निर्देश, लोगों में दहशत

Sun, 29 Jan 2023 09:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 09:08 AM IST
सार

उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव से कई परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा। जमीन धंसने के साथ ही पानी का रिसाव रहस्य बना हुआ है। ऐसे ही कुछ हालात आगरा जिले में बन रहे हैं। यहां दो दर्जन से अधिक घरों पर लाल निशान लगाया गया है। उन्हें असुरक्षित घोषित कर दिया गया है। 

 

विज्ञापन
danger of collapse of 30 houses in Tila Maithon administration has given instructions to vacate them  in Agra
धर्मशाला खुदाई के दौरान तीन घर व एक मंदिर गिर गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के टीला माईथान के हालात भी जोशीमठ की तरह ही हो गए हैं। यहां धर्मशाला में बेसमेंट की खुदाई से कई मकानों में दरारें आ गई हैं। 30 से अधिक मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। इन हालात को देखते हुए प्रशासन की ओर से मकान खाली करने के लिए कहा गया है। यही नहीं इनमें लाल निशान लगा दिए गए हैं। इन्हें असुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि 26 जनवरी की सुबह 7:05 बजे सिटी स्टेशन रोड पर राय बहादुर विशंभर नाथ धर्मशाला को तोड़कर बेसमेंट की खुदाई के दौरान हादसा हुआ था। धर्मशाला के पिछले हिस्से में टीला माईथान मोहल्ले के 3 मकान और 1 मंदिर गिर गए थे, जबकि दो और मकान गिरने की कगार पर हैं। हादसे में चार साल की मासूम रुशाली की मौत हो गई थी। छह परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया था। घटना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने टीला माईथान इलाके का निरीक्षण किया। इसके बाद 30 मकान चिह्नित किए गए। इनमें से मुकेश शर्मा, प्रवीन और मनोज के मकान खुदाई में पहले ही गिर गए हैं।

विज्ञापन

30 मीटर की दूरी पर किया चिह्नित

राकेश बघेल ने बताया कि मोहल्ले में तकरीबन 40 मकान हैं। प्रशासन ने घटनास्थल से 30 मीटर की दूरी तक के मकान चिह्नित किए हैं। उनके मकान पर भी निशान लगा दिया गया है। क्षेत्र में हर प्रसाद, रूप सिंह, शिवदयाल, मोहन लाल, बबलू, संतोष, भगवान दास आदि के मकान हैं। इन पर निशान लगने से दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह से गिराए जाएंगे क्षतिग्रस्त मकान

एसीपी कोतवाली सुकन्या शर्मा ने बताया कि हादसे में तीन मकान का पिछला हिस्सा गिर गया है। उन्हें अभी पूरी तरह से गिराया जाना है। इसके लिए नगर निगम की टीम काम करेगी। इनके पीछे कई और मकानों में दरार आ गई है। टीले पर होने की वजह से यह मकान भी गिर सकते हैं। इसको देखते हुए 30 मकान को चिह्नित किया गया है। यह घटनास्थल के पास हैं। इनमें आठ को खाली करा लिया गया है। इनमें रहने वालों को आश्रय दिलाया गया गया है। बाकी को भी खाली करने के लिए बोला गया है। घरों से सामान निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed