{"_id":"5f97085d8ebc3e9bc1049a1f","slug":"dangal-mainpuri-news-agr4653959145","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जीती झंडे की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने जीती झंडे की कुश्ती
विज्ञापन
किशनी के चांदा में दंगल का पहलवानों से हाथ मिलाकर शुभारंभ करते पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। क्षेत्र के गांव चांदा में सोमवार को दंगल हुआ। शुभारंभ पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान ने झंडा कुश्ती जीती।
दशहरा पर आयोजित दंगल में कुल 36 कुश्ती हुईं। पहली कुश्ती हरियाणा के झज्जर के लिलू अखाड़ा के साहब व फर्रुखाबाद के संजय पहलवान के बीच हुई। इसमें लिलू अखाड़ा के साहब जीते। झंडी की कुश्ती हरियाणा के लिलू अखाड़ा के सोनू और मध्य प्रदेश के भिंड निवासी अंकुश के बीच हुई। इसमें झज्जर के सोनू ने जीत दर्ज कराई।
अंत में झंडे की कुश्ती भिंड के बबलू और फिरोजाबाद के विक्रम पहलवान के बीच हुई। इसमें फिरोजाबाद के विक्रम ने झंडे की कुश्ती जीत ली। रामसरन, देवराज और वेदराम ने रेफरी की भूमिका निभाई। दंगल आयोजक देवराज यादव ने फिरोजाबाद के विक्रम को 21 हजार का विजेता को पुरस्कार दिया। विधायक ब्रजेश कठेरिया, देवेंद्र यादव, प्रधान स्नेहलता यादव, रामपाल यादव, जगराम सिंह, विजय यादव, सुरजीत यादव, चंद्रकेश यादव, नरेंद्र यादव, डैनी यादव, लालू यादव मौजूद रहे।