फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dalit women allege prevention of entry in Shiv temple

यूपी: दलित समाज की महिलाओं को शिव मंदिर में जाने से रोका, हंगामा

Tue, 07 Aug 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 07 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Dalit women allege prevention of entry in Shiv temple
इसी मंदिर में महिलाओं को जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की आनंद कुंज कालोनी में रहने वाली दलित समाज की महिलाओं को मंदिर में पूजा करने से रोक दिए जाने पर सोमवार को हंगामा खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में मामले का निस्तारण हो गया। अब दोनों पक्षों में से किसी को कोई आपत्ति नहीं है।     
विज्ञापन

  
सावन के दूसरे सोमवार को आनंद कुंज कालोनी इलाके में रहने वाली वाल्मीकि समाज के लोगों ने हाईवे पुलिस को सूचना दी कि उनके परिवार की महिलाओं को शिव मंदिर में पूजा करने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

इस पर हाईवे पुलिस तत्काल वहां पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। मामले ने तूल पकड़ा तो गांव के संभ्रांत लोग थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों में पूजा करने को लेकर सहमति बन गई। 

हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि गलत फहमी के चलते मंदिर में पूजा करने को लेकर महिलाओं में विवाद की सूचना दी गई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। 

मंदिर सभी का है और सभी उसमें पूजा अर्चना करेंगे। कोई किसी को नहीं रोकेगा। मंदिर में पूजा करने को लेकर कोई विवाद अब नहीं है। विवाद के बाद जिस महिला को मौके से हिरासत में लिया गया था उसे भी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed