फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dalit boy body found hanged from tree in firozabad

पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, गांव के ही परिवार पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

Fri, 14 Sep 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Fri, 14 Sep 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
dalit boy body found hanged from tree in firozabad
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद के गांव रूधरू में शुक्रवार को एक किशोर का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पिता ने गांव के ही परिवार पर मारपीट कर हत्या और शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


गांव रूधऊ निवासी मोनू (16) का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर अपनी ही शर्ट के फंदे से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता रामपाल ने गांव के ही रामभजन यादव पर पीट-पीट कर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रामभजन उसकी पत्नी अनीता और दो बेटियों के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने तथा एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व बंधक बना की थी पिटाई

ग्रामीणों ने बताया कि मोनू रामभजन के घर में दो बार कूद गया था। जिसका रामभजन ने विरोध किया लेकिन किशोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रामभजन ने दो दिन पूर्व मोनू को पकड़कर घर में बांधकर पीटा और पंचायत भी कराई थी। 

इसके बाद गांव में बदनामी के डर से गुरुवार रात मोनू ने अपनी शर्ट से गांव के बाहर नीम के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। मोनू पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। किशोर की मौत के बाद पिता रामपाल गांव छोड़ने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed