फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dalihai Premium League kicks off with the unveiling of the trophy

Agra News: ट्रॉफी के अनावरण से हुआ दलिहाई प्रीमियम लीग का आगाज

Mon, 04 May 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Dalihai Premium League kicks off with the unveiling of the trophy
दलिहाई प्रीमियम लीग
आगरा। ताजगंज क्षेत्र में क्रिकेट का रोमांच दिखेगा। मदनमोहन मंदिर दलिहाई परिसर में होने वाली दलिहाई प्रीमियम लीग का रविवार को ट्रॉफी अनावरण कर आगाज किया गया। मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता ट्रॉफी को सार्वजनिक किया, जिसे देख खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

यह 10 दिवसीय लीग 4 मई से शुरू हो रही है। लीग में कुल 6 टीमें शिरकत करेंगी। संयोजक ओपी यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 30 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच छह-छह ओवर के रखे गए हैं। हर दिन तीन मैच खेले जाएंगे। लीग का महामुकाबला (फाइनल) 15 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन

इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत
प्रतियोगिता में डी रॉयल चैलेंजर्स, किंग्स इलेवन दलिहाई, दलिहाई डेयरडेविल्स, नाइट राइडर्स, सुपर किंग्स और दलिहाई स्ट्राइकर्स की टीमें मैदान में उतरेंगी। दाऊजी महाराज खाटूश्याम मंदिर के अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को खेल का मंच प्रदान करना है। ट्रॉफी का अनावरण मुख्य अतिथि छावनी के ठाकुर गणेश चंद, समाजसेवी रविकांत दुबे, अतुल तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, डिवीजन चौकी इंचार्ज अमित धामा, संजीव पोरवाल, राजू गोयल, अभिषेक राजपूत, आदित्य, अमन, अभय, वीरेंद्र सिंह आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed