फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dairy shifting

भैसों के तबेले हटे न शिफ्ट हो सकीं ट्रांसपोर्ट एजेंसियां

Wed, 29 Sep 2021 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
dairy shifting
आगरा। ताजनगरी की नालियों में गोबर बहाया जा रहा है। सड़क पर तबेले खुले हैं। गली-मोहल्लों से लेकर पॉश इलाकों तक लोग तबेलों की गंदगी व दुर्गंध से तंग हैं। ये हाल है टीटीजेड का। जिसमें तबेलों को शहर से बाहर व यमुना किनारा से ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की शिफ्टिंग प्रक्रिया कागजों में चल रही है। सड़कों से तबेले शिफ्टि हो सके न ट्रांसपोर्ट एजेंसियां।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार को भैंस तबेलों की पड़ताल की। गुरुद्वारा गुरू का ताल के सामने आरओबी के नीचे तबेला बना है। गंदगी और दुर्गंध के कारण राहगीर मुंह पर कपड़ा ढक कर निकलते हैं। स्थानीय निवासी गुरमीत सिंह का कहना है कि रोकने पर तबेले संचालक इकठ्ठा होकर झगड़ा करने लगते हैं। अमर उजाला टीम यहां से सेक्टर-16 आवास विकास कॉलोनी पहुंची। जहां रास्ते में दीवार के सहारे से लाइन से कई भैंस बंधी मिलीं। सड़क पर गोबर की गंदगी पसरी थी। क्षेत्रीय निवासी मालती देवी का कहना है कि नगर निगम व पुलिस की मिलीभगत से तबेला चल रहा है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

ताज ट्रिपिजियम जोन (टीटीजेड) में नगरीय क्षेत्र में भैंस व पशु तबेलों पर रोक है। कार्रवाई के नाम रस्म अदायगी का खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। फरवरी 2020 में तत्कालीन कमिश्नर अनिल कुमार ने तबेलों व ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की शिफ्टिंग के आदेश दिए थे। कोरोना के बाद से कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी है। शाहगंज, सोरो कटरा, गुरूद्वारा, आलमगंज, बेलनगंज व ताजगंज क्षेत्र में गोबर से नालियां चोक हो रही हैं। बल्केश्वर में दुर्गंध से लोग तंग हैं। परंतु जिम्मेदार विभागों के लचर रवैये से तबेलों से स्मार्ट सिटी की साख पर बट्टा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना में नहा रहीं भैंसें
सुप्रीम कोर्ट की रोक है फिर भी यमुना में भैसें नहा रहीं हैं। जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं करते। ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए। नियमों का पालन होना चाहिए। - केशो मेहरा, सदस्य, टीटीजेड
गंदगी पर नहीं लगी रोक
पशुओं के तबेलों की शिफ्टिंग नहीं हो सकी हैं। गंदगी की सबसे बड़ी वजह है। सोरो कटरा, शाहगंज क्षेत्र में बहुत बुरा हाल है। गलियों में गोबर से नालियां चोक हो जाती हैं। - उमेश शर्मा, सदस्य, टीटीजेड

कराई हैं एफआईआर
तबेलों को शिफ्ट किया जा रहा है। न्यू आगरा थाना में एक एफआईआर भी कराई है। जिन ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को प्लॉट आवंटन हो चुके हैं उन्हें शिफ्ट कराएंगे। - डॉ. प्रभाकांत अवस्थी, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed