फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dadri Special Goods Train Engine failure At Tundla railway station

टूंडला रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का इंजन फेल, बाधित रहा अप रेलमार्ग

Sun, 23 Jun 2019 10:45 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 23 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dadri Special Goods Train Engine failure At Tundla railway station
डेमो - फोटो : डेमो
टूंडला रेलवे स्टेशन पर तकनीकी खराबी के चलते एक मालगाड़ी का इंजन खराब हो गया। इसके चलते करीब 45 मिनट तक अप लाइन प्रभावित रही। इस दौरान आधा दर्जन ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर खड़ी रही। भीषण गर्मी के दौरान रेलयात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


दादरी स्पेशल मालगाड़ी शनिवार दोपहर करीब तीन बजे टूंडला स्टेशन से निकली थी। ट्रेन अभी स्टेशन से थोड़ी दूर ही निकली थी तभी ट्रेन का इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। रेल चालक ने तत्काल पूरे मामले से नियंत्रण कक्ष को अवगत कराते हुए आई खराबी को दूर करने का प्रयास किया, किंतु उसे सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


इस बीच नियंत्रण कक्ष ने पीछे ही आ रहीं अप लाइन की ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर रोक दिया। साथ ही तकनीकी विभाग की टीम को मौके पर भेजा। करीब पौन घंटे बाद इंजन में आई खराबी को ठीक किया तब करीब 3.45 बजे ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका। इस दौरान कानपुर-आनंदविहार साप्ताहिक ट्रेन, टूंडला-पलवल पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed