{"_id":"64573d4273e6f358190c0a95","slug":"dabang-beat-up-the-confectioner-for-not-giving-chauth-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: चौथ न देने पर हलवाई को पीटा, दुकान में भी की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: चौथ न देने पर हलवाई को पीटा, दुकान में भी की तोड़फोड़
Sun, 07 May 2023 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 May 2023 11:25 AM IST
सार
दबंगों द्वारा हलवाई से पांच हजार रुपये मांगे जा रहे थे। देने से मना करने पर उसकी पिटाई की गई। इतना ही नहीं उसकी दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी गई।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी के फेज दो में दबंगों ने चौथ नहीं देने पर हलवाई की दुकान में तोड़फोड़ की। हलवाई को पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने 5000 रुपये चौैथ मांगी थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज के रात्रि दर्शन के लिए दूसरे दिन भी स्लॉट फुल, देखने वालों की लगी रहीं कतार
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी रूप सिंह की हलवाई की दुकान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे दुकान पर बेटा देव और भतीजा अरविंद बैठे थे। क्षेत्रीय निवासी योगेश और गोलू दुकान पर आए। आते ही बाइक से काउंटर में टक्कर मारी। इसके बाद बेटे से 5000 रुपये मांगने लगे। बेटे और भतीजे ने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर आरोपी गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों को पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की। राहगीरों के इकट्ठे होने पर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज के रात्रि दर्शन के लिए दूसरे दिन भी स्लॉट फुल, देखने वालों की लगी रहीं कतार
विज्ञापन