{"_id":"621e640cd892c153d6424e0b","slug":"cyclist-dies-due-to-bike-collision-kasganj-news-agr525785522","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा। अमांपुर रोड पर प्याऊ चौराहा के निकट बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नहीं हो सकी थी। ऊंचा गांव नगरिया निवासी कृष्ण (18) पुत्र राम किशोर सुबह साइकिल पर जा रहा था। जब वह सिढ़पुरा- अमांपुर रोड पर प्याऊ चौराहा के पास पहुंचा तभी बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।
उसके सिर में गंभीर चोट आ जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया
हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने जब उसे मृत देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी दी।