{"_id":"6a53cfef32da2fb1bb02796a","slug":"cyberattack-on-pushpanjali-hospital-for-extortion-in-agra-ransomware-attack-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुष्पांजलि अस्पताल पर फिरौती के लिए साइबर अटैक, ठप किया सर्वर; आगरा में पहला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुष्पांजलि अस्पताल पर फिरौती के लिए साइबर अटैक, ठप किया सर्वर; आगरा में पहला मामला
Sun, 12 Jul 2026 11:06 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:06 PM IST
सार
आईटी एक्सपर्ट्स ने जांच की तो सर्वर पर रैनसम नोट (फिरौती मांगने वाला संदेश) मिला। डाटा को दोबारा खोलने के बदले भुगतान की मांग की गई। एक्सपर्ट ने प्रभावित सर्वर को तत्काल नेटवर्क से अलग कर दिया।
विज्ञापन
साइबर हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड और पुष्पांजलि ग्रुप के आईटी सिस्टम पर फिरौती के लिए साइबर अटैक किया गया। रैनसमवेयर (कंप्यूटर डेटा को लॉक या एन्क्रिप्ट कर फिरौती मांगने वाले सॉफ्टवेयर) हमले के मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कंपनी के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया है कि रैनसमवेयर हमले के कारण अस्पताल के सर्वर का महत्वपूर्ण डाटा लॉक हो गया। इस कारण अस्पताल का संचालन प्रभावित हो गया। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई की शाम 6:10 बजे अस्पताल के विंडोज सर्वर पर अज्ञात साइबर अपराधियों ने हमला किया।
कंपनी का डिजिटल डाटा संग्रह, बैकअप फाइलें, टेली सॉफ्टवेयर को लॉक कर दिया। आईटी एक्सपर्ट्स ने जांच की तो सर्वर पर रैनसम नोट (फिरौती मांगने वाला संदेश) मिला। डाटा को दोबारा खोलने के बदले भुगतान की मांग की गई। एक्सपर्ट ने प्रभावित सर्वर को तत्काल नेटवर्क से अलग कर दिया।
विज्ञापन
मयंक ने बताया कि जांच के लिए रैनसम नोट का स्क्रीनशॉट, प्रभावित सर्वर की सूची, सिस्टम लॉग और अन्य तकनीकी साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
आगरा में पहला रैनसमवेयर अटैक
पुलिस के आंकड़ों की माने तो कंप्यूटर का सर्वर लॉक कर डाटा वापस करने के बदले फिरौती मांगने का यह पहला मामला है। इससे पहले लोग ऐसे मामले सिर्फ फिल्मों में देख रहे थे। आईटी एक्सपर्ट अभिषेक गुप्ता का कहना है कि अगर स्थानीय स्तर पर रैनसमवेयर अटैक शुरू हो रहे हैं तो यह भविष्य के लिए चिंताजनक है।