{"_id":"64bf823ef2e4e056ec0259d7","slug":"cyber-thugs-girl-made-mistake-one-lakh-rupees-lost-from-the-account-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अंकल बोल रहा हूं, 16 हजार रुपये भेज रहा हूं..., युवती कर बैठी ये गलती; खाते से गवां दिए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंकल बोल रहा हूं, 16 हजार रुपये भेज रहा हूं..., युवती कर बैठी ये गलती; खाते से गवां दिए एक लाख रुपये
Tue, 25 Jul 2023 01:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:35 PM IST
सार
साइबर ठगों ने आर्किटेक्ट युवती से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। उसके पास अंकल बनकर कॉल किया और कहा कि 16 हजार रुपये ट्रांसफर करने हैं। युवती ने विश्वास कर लिया और एक लाख रुपये गवां बैठी।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा साइबर ठगों ने आर्किटेक्ट युवती को धोखाधड़ी का शिकार बनाया। अंकल बनकर काॅल किया। खाते में 16 हजार रुपये भेजने का झांसा दिया। खाते में रकम भेजने के बजाय अपने खाते में 1 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित युवती नरसी विलेज, मघटई की रहने वाली हैं। पिता सिविल इंजीनियर हैं। पीड़ित ने बताया कि शनिवार शाम 7:15 बजे उनके मोबाइल पर एक काॅल आई। काॅल करने वाले ने कहा कि बेटा मैं मनोज अंकल बात कर रहा हूं। आपके पिता ने नंबर दिया है। मैं आपके पिता के लिए रकम ट्रांसफर कर रहा था। पापाजी बोल रहे थे कि बिटिया फोन पे व गूगल पे चलाती है। उनके नंबर पर आप रकम भेज दो। इसलिए काॅल किया है। ठग ने उनसे वह मोबाइल नंबर पूछ लिया जिस पर वह गूगल पे चलाती हैं। बैंक खाता जान लिया। 16 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के मोबाइल पर मैसेज आने लगे। हालांकि रकम नहीं आई। ठग ने पहले 10 हजार, बाद में 6 हजार भेजने की बात कही। गलती से 6 हजार रुपये की जगह 60 हजार रुपये आने के बारे में कहा। तीन यूपीआई खातों में 54 हजार रुपये वापस ले लिए। इसके बाद कहा कि उन्हें अपने परिचितों को रकम देनी है। आप रकम दे दो। वो आपको ऑनलाइन भेज देंगे। इस पर युवती तैयार हो गईं। उनसे 46 हजार रुपये और ले लिए। बाद में खाते में रकम नहीं आने का पता चलने पर युवती ने पिता को बताया। उन्होंने साइबर ठगी होने पर एक घंटे के अंदर ही साइबर सेल में शिकायत की।