फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber ??miscreants withdrew 63 thousand rupees from pharmacist's account

साइबर बदमाशों ने फार्मासिस्ट के खाते से निकाले 63 हजार रुपये

Fri, 08 Jul 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??miscreants withdrew 63 thousand rupees from pharmacist's account
शमसाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद के फार्मासिस्ट के बैंक खाते से साइबर बदमाशों ने 63 हजार रुपये निकाल लिए हैं। बदमाशों ने यह रकम पहले उनके पिता के खाते में ट्रांसफर की, उसके बाद निकाली। इसकी जानकारी बैंक जाने पर पीड़ित को हुई। भुक्तभोगी ने बैंक के साथ साइबर थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

शमसाबाद के ग्राम बांगुरी निवासी राजकुमार शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट हैं। उन्होंने बताया कि उनका और उनके पिता जगदीश प्रसाद शर्मा का खाता एसबीआई की कोलारा शाखा में है। छह जुलाई को वे एटीएम से रुपये निकालने गए थे। रुपये नहीं निकलने पर वह बैंक गए, तो उन्हें बताया गया कि उनके खाते में कोई रकम नहीं है। छह जुलाई को उनके खाते से 63 हजार रुपये उनके पिताजी जगदीश प्रसाद शर्मा के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इसके बाद यह रकम निकाली गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पिता के खाते में रकम ट्रांसफर करके रुपये निकाले जाने का कोई मैसेज भी उनके मोबाइल पर नहीं आया। इसकी शिकायत उन्होंने बैंक मैनेजर से की। जहां से उनके साइबर थाने भेजकर शिकायत करने के लिए कहा गया। इस पर बृहस्पतिवार को उन्होंने साइबर थाने जाकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
- मोबाइल फोन पर कोई भी व्यक्ति खुद को बैंक अफसर आदि बताकर बैंक खाते के बारे में कोई भी जानकारी मांगे, तो उसे उपलब्ध न कराएं। कोई भी बैंक फोन से कोई भी जानकारी नहीं मांगता है।
- किसी भी अनजान व्यक्ति को मोबाइल फोन पर ओटीपी आदि की जानकारी न दें।
- किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी भी एप को डाउनलोड न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed