फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber fraud with girl in the name getting a role in TV serial in agra

साइबर अपराध: आगरा की युवती को सिंगापुर से आई कॉल, टीवी सीरियल में रोल दिलाने के नाम पर हुआ धोखा

Mon, 27 Sep 2021 01:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 01:12 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने टीवी सीरियल में रोल दिलाने के नाम पर आगरा की युवती को धोखाधड़ी का शिकार बनाया। उससे 50 हजार रुपये ठग लिए गए। 

विज्ञापन
cyber fraud with girl in the name getting a role in TV serial in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधी ने कास्ट डायरेक्टर बनकर एक युवती को टीवी सीरियल में रोल दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठग लिए। मुंबई नहीं बुलाने पर युवती को शक हो गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती मॉडलिंग करती है। जून में उसके फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को कास्ट डायरेक्टर बताया। कहा कि वह सिंगापुर में हैं। एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल का नाम लेते हुए एक धारावाहिक बनाने की बात कही। 
विज्ञापन


उसने बताया कि आपका चेहरा सेकेंड लीड की किरदार के लिए मैच कर रहा है। काम करना हो तो संपर्क कर सकती हैं। युवती ने उसे फोन किया तो बताया कि प्रोमो शूट किया जाएगा। इसके लिए उसे 20 दिन के लिए मुंबई आना होगा। खर्च के रूप में 15 हजार रुपये जमा एत खाते में जमा कराए। इसके बाद कई और खर्च बताते हुए 35 हजार रुपये और जमा कराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी प्रोमो शूट के लिए युवती को नहीं बुलाया। उसने फोन किया, तो उससे रकम मांगी। इस पर युवती को शक हो गया। युवती ने अपनी जमा रकम वापस करने के लिए कहा। तो आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। थाना सदर प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि साइबर सेल से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed