फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber fraud cases in agra

साइबर ठगों से सावधान: एक-एक रुपया मांगकर खातों से साफ कर दिए 10 लाख रुपये

Fri, 28 Feb 2020 10:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Feb 2020 10:08 AM IST
सार

पुलिस की साइबर सेल के पास पिछले तीन महीने में आई 80 में से 55 शिकायतें रुपये मांग कर खाते साफ करने की हैं। इनमें लगभग 10 लाख रुपया गया है। 

विज्ञापन
cyber fraud cases in agra
साइबर सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधी ठगी के नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं। कभी रिश्तेदार बनकर फोन करते हैं तो कभी बैंक अधिकारी। अगर थोड़ी सी भी चूक हुई तो खाते से रकम गायब। आगरा में साइबर ठगी के ऐसे कई मामले सामने आए हैं।   
विज्ञापन


साइबर अपराधी  पेटीएम, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, बैंक खाता अपडेट कराने के लिए एसएमएस, व्हाट्स एप मैसेज भेज रहे हैं, फोन कर रहे हैं। जो भी झांसे में आता है, उसे एप डाउनलोड कराते हैं। इसके बहाने वो स्क्रीन शेयर एप डाउनलोड करा देते हैं। 
विज्ञापन


अब आप स्क्रीन पर जो भी टाइप करते हो, वह उन्हें नजर आता है। आपसे एक रुपया भेजने के लिए कहते हैं, इसके लिए आप डिटेल भरते हो, सीवीवी नंबर डालते हो, इसी की मदद से वह आपके खाते से रकम निकाल लेते  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरावली के युवक के 1.50 लाख निकाले
किरावली के युवक अजहर हुसैन के पास बैंक खाते की केवाईसी (नो योर कस्टूमर) अपडेट कराने के लिए फोन आया। उन्हें एप डाउनलोड कराया गया। इसे चालू कराने के लिए एक रुपया भेजने के लिए कहा। उसने जैसे ही पेटीएम में डिटेल डाली, खाते से 60 हजार साफ हो गए।

बोदला के दुकानदार  के 14 हजार उड़ाए
बोदला के दुकानदार महेंद्र सिंह से एप डाउनलोड कराया। इसे चालू कराने के लिए एक रुपया ट्रांसफर करने के लिए कहा। थोड़ी देर में खाते से 14 हजार साफ हो गए।

जगदीशपुरा की महिला के 37 हजार गए
एक जनवरी को जगदीशपुरा की रवीना के पास फोन आया कि खाता बंद होने वाला है, अपडेट करा लें, उन्हें एप डाउनलाइन कराया। इसे चालू कराने के लिए एक रुपया पेटीएम से भेजने के लिए कहा। ऐसा करते ही 37 हजार कट गए।

न एप डाउनलोड करें... न रकम भेंजे
जिला साइबर सेल प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि किसी के कहने पर कभी कोई एप डाउनलोड नहीं करना चाहिए। मोबाइल पर आने वाले अंजान लिंक पर भी क्लिक न करें। एक, दो, तीन, पांच और दस रुपये जमा करने के लिए कहता है तो लिंक को खोले नहीं।

लिंक से खुलने वाले पेज पर भरी गई गोपनीय, निजी, बैंक  संबंधी, ओटीपी, पासवर्ड, सीवीवी, पिन, यूपीआई पिन आदि की जानकारी धोखाधड़ी करने वाले के पास चली जाती है। इसके बाद वह खाते से गलत तरीके से पैसा निकाल जा सकता है।

फोन पर पेटीएम की केवाईसी अपडेट करने वाले पर भरोसा नहीं करें। पेटीएम एप के अंदर ही सभी सुविधाएं खुद ब खुद मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed