{"_id":"635d6cf96b5c56540974598e","slug":"cyber-fraud-arrested-mainpuri-news-agr55172968","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी करने वाला एक शातिर साइबर सेल ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29एमएनपी-04-कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ा गया साइबर ठग
- फोटो : MAINPURI
Link Copied
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव इटौरा निवासी एक युवक के खाता से ऑनलाइन ठगी कर 61 हजार की धनराशि निकालने वाले आरोपी को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी और 57 हजार रुपया बरामदगी के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश कुमार ने गांव इटौरा निवासी अनुराग कुमार से हुई ऑनलाइन ठगी की घटना का खुलासा किया। बताया कि साइबर सेल प्रभारी राजेश कुमार व उनकी टीम के एक्सपर्ट सरयू कुमार, गौरव, महीपाल, मनोज कुमार व जितेंद्र ने ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए शातिर ने अपना नाम सचिन निवासी मदार दरवाजा बताया। उसने बताया कि उसके द्वारा ही अनुराग के खाता से 61 हजार की नकदी निकाली थी। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कब्जा से 57 हजार की नकदी बरामद कर ली गई है। उक्त धनराशि को कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित के खाता में वापस कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।